CG : जिला स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा: कलेक्टर ने गुणवत्ता, समयबद्धता और मॉनिटरिंग पर दिया जोर …

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध और प्रभावी रूप से पहुंचे तथा सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कलेक्टर ने एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव सेवाओं और शिशु स्वास्थ्य के अंतर्गत पूर्ण टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही छूटे हुए बच्चों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), चिरायु योजना और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। बैठक में क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन, मलेरिया नियंत्रण, सिकल सेल नियंत्रण, अंधत्व निवारण, एनसीडी कार्यक्रम, टेली कंसल्टेशन सेवाएं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम और आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए। स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी होनी चाहिए, गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन किया जाए और कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के लिए गति बढ़ाई जाए।

कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आमजन के जीवन से जुड़ी होती हैं, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैकरा सहित स्वास्थ्य समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

10 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

17 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

20 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

28 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

30 minutes ago
CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…

43 minutes ago