छत्तीसगढ़

CG : जिले के कटघोरा वन में हाथी के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई…

कोरबा । जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ग्राम बिंझरा में हाथी के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना बाई (36 वर्ष), पति रामकुमार धोबी के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है, जब महिला रोज़मर्रा के काम से अपने बाड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक सामने आए हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। गौरतलब है कि यह कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में हाथी के हमले की लगातार दूसरी घटना है। इससे पहले पाली वन परिक्षेत्र में पिछले चार दिनों से डेरा जमाए एक लोनर हाथी ने मंगलवार रात ग्राम लीमपानी में फुलसुंदरी (50 वर्ष), पति टिकैत राम पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी न सिर्फ जानलेवा साबित हो रहे हैं, बल्कि घरों, खेतों और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। धान, मक्का और सब्जियों की फसलें हाथियों द्वारा रौंदी जा रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय हाथियों का गांवों में प्रवेश आम हो गया है, लेकिन वन विभाग की गश्त नाकाफी साबित हो रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है। साथ ही, क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। कटघोरा और पाली क्षेत्र में लगातार हो रहे मानव–हाथी संघर्ष ने वन विभाग के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। ग्रामीणों की मांग है कि हाथियों को जंगल की ओर सुरक्षित तरीके से खदेड़ने, स्थायी निगरानी दल तैनात करने और प्रभावित गांवों में अलर्ट सिस्टम विकसित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

6 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

6 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

6 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

6 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

7 hours ago