छत्तीसगढ़

CG : जिले में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन …

एआई, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नं. 1930 पर अधिकारियों को दी गई जानकारी
कार्यषाला में डिजिटल युग में सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश

गरियाबंद : कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर कलेक्टोरेट सभा कक्ष में  सुरक्षित इंटरनेट दिवस (सेफर इंटरनेट डे) के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

एनआईसी के उपनिदेशक ने इंटरनेट के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान इंटरनेट की मूल अवधारणा, दैनिक जीवन में इंटरनेट का उपयोग, इंटरनेट, एआई (आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस) का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, एआई से जुड़े सामान्य साइबर खतरे, साइबर हाइजीन प्रैक्टिसेज तथा साइबर अपराध रिपोर्टिंग तंत्र ( हेल्पलाइन नम्बर – 1930) के बारे में बताया गया।

अधिकारी-कर्मचारी ने भी अपने जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्न पूछकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इंटरनेट आज के डिजिटल युग में जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है, किन्तु इसके साथ साइबर धोखाधड़ी, फिशिंग, डेटा चोरी एवं ऑनलाइन ठगी जैसे खतरे भी हुए हैं।

उन्होंने कार्यशाला में जागरूक किया कि किसी भी प्रकार की साइबर घटना की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू स्टेसेफआनलाईन डॉट इन जैसे अधिकृत माध्यमों का उपयोग करें।

 
इस दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मिथिलेश देवांगन द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने एआई के बढ़ते उपयोग, उससे जुड़े संभावित जोखिमों तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी प्राप्त कर साइबर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…

28 minutes ago
रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…

31 minutes ago
CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…

52 minutes ago
CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

56 minutes ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

56 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

60 minutes ago