छत्तीसगढ़

CG : जीवदया के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज…

रायपुर। भगवान महावीर का जन्म जीवदया का परिचायक है। भगवान महावीर का जीवन तप-त्याग के संस्कारों की शिक्षा देता है। तपस्या से आत्मा पवित्र होती है।आज भगवान महावीर स्वामी के संदेश को हर घर में पहुंचाने की आवश्यकता है। भगवान महावीर का संदेश है कि जीयो और जीने दो। आज के युग में हर जगह हिंसा व्यापक पैमाने में फैली हुई है। ऐसे वातावरण में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2025 द्वारा संसार मे विद्यमान सभी बेजुबान जीवों के प्रति हमारे मन में करुणा हो इस भाव से 26 जनवरी को जीवदया का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उत्सव समिति के अध्यक्ष महावीर कोचर ने बताया भगवान महावीर जन्म कल्याणक उत्सव समिति द्वारा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर 15 दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन रायपुर में करता आ रहा है। जिसमें समस्त जैन समाज के जिनालय, ट्रस्ट कमेटी, मंडल, संघ एक जुट होकर आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाते है। इसी क्रम में इस वर्ष भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के आयोजन की शुरुवात 26 जनवरी 2025 (गणतंत्र दिवस) के पावन अवसर पर जीवदया के साथ की गई। जिसमें जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जिनकुशल जैन दादा बाड़ी में इकट्ठा होकर मरीन ड्राइव व लाभांडी जोरा आदि क्षेत्रों में विचरण करने वाले बेजुबान पशुओं जैसे गाय श्वान को रोटी, टोस्ट व गुड़ वितरण का कार्यक्रम रखा।

इस अवसर पर विशेष रूप से जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के युवा अध्यक्ष महावीर कोचर, कोषाध्यक्ष विरेंद्र डागा विकास धड़ीवाल, तनय लूनिया, श्रेणिक बोथरा, विनय गोलछा, सीए जिनेश जैन, अतुल कात्रेला, नवीन चौरड़िया, निकुंज साचला, सुशील दुग्गड के साथ नियति धाड़ीवाल, खेमराज डागा,  मीठी चौरड़िया, यश कात्रेला, परी चौरड़िया व मास्टर नमो कोचर व महिला मंडल से श्रद्धा कोचर, पूजा चौरड़िया, हेमलता दुग्गड़ उपस्थित थे। आगे भी सभी कार्यक्रमों व आयोजनों में समाज के अधिक से अधिक महिलाओं व पुरुषों का सहयोग भ. महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति को मिले ऐसा निवेदन महावीर कोचर ने सभी जैन समाज के सदस्यों से किया।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

7 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

8 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

8 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

8 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

8 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

8 hours ago