गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में लगातार हाथियों के हमले की खबरें सामने आ रही है. जंगली हाथी वन क्षेत्रों से लगे गांवों में जा कर आतंक मचा रहे हैं. ऐसे में आज गरियाबंद जिले के झरझरा वाटर फॉल के पास मंदिर पर अचानक तीन दंतेल हाथी पहुंच गए. इससे वहां मौजूद पर्यटकों में हड़कंप मच गया. दंतेल हाथियों को झरझरा वाटरफॉल पर आते देख पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए वाहन वहीं छोड़कर भागे. मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे हाथियों से अपनी जान बचाई. फिलहाल आस पास के पूरे गांव में ग्रामिण हाथियों के दहशत में हैं. जानकारी के अनुसार, जंगली हाथियों ने जिले के फिंगेश्वर और पाण्डुका वन परिक्षेत्र में डेरा जमाया है. वे आस पास के गांवों में घुस कर मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. वन विभाग ने ग्राम फुलझर, मुरमुरा, सांकरा सहित कई गांवों में हाथियों के खतरे का हाई अलर्ट जारी किया है.
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…