गरियाबंद। गरियाबंद में आज सुबह लगभग 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में मौजूद साईं मंदिर के झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली. दो दिन की कवायद के बाद हुई शिनाख्ती में पहचान माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में किया गया.
घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और पुलिस के आला अफसर पहुंच मौका मुआयना किया है. दिन-दहाड़े हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी. मामला संगीन होने के कारण अधिकारियों के निगरानी में मामले की जांच की जा रही है. एडिशनल एसपी जितेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि शिक्षिका आज सुबह घर से निकली थी, फिर साईं मंदिर के झाड़ियों के पीछे शव मिला है. खुद से आग लगाई हो इसके भी कोई प्रमाण घटना स्थल पर नजर नहीं आया. मामले में हर पहलू पर जांच किया जा रही है.
एक दिन पहले परिवार के साथ उत्सव में शामिल थी
गरियाबंद सिविल लाइन वार्ड की रहने वाली मृतिका शादीशुदा है, उनके बच्चे भी है. 18 दिसम्बर को आयोजित जयंती समारोह में परिवार के साथ शामिल हुई थी. मामले में घरेलू विवाद का एंगल नजर आ रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा.मृतका की मोबाइल पुलिस ने जप्त कर लिया है.
रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी…
वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, लेकिन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत…
रायपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा बीजापुर जिले के ग्राम…
प्रशासन की सक्रिय व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…
निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने किया…