कांकेर । प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को ऑनलाइन टोकन काटने की सुविधा दी गई है। टोकन तुहर हाथ एप के जरिए किसान द्वारा अपने मोबाइल से खुद टोकन काटा जा रहा है। कांकेर विकासखंड के ग्राम बेवरती निवासी किसान अमित सोनवानी ने धान खरीदी केंद्र बेवरती में आज 13 क्विंटल धान का विक्रय किया।
उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप के माध्यम से स्वयं टोकन काटा, जिससे धान बेचने की पूरी प्रक्रिया बेहद सरल, तेज और सुविधाजनक रही।
किसान सोनवानी ने कहा कि पहले टोकन के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में करेंगे।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. दो दिन की बरिश…
बीजापुर। सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान गर्भवती होने के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल…
राजनांदगांव| खनिज विभाग की टीम ने गिट्टी के अवैध परिवहन में लगे दो हाइवा वाहनों…
राजनांदगांव l पीडीएस की दुकानों से जिले के अंत्योदय राशन कार्डधारियों को चार माह से…
माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि…