छत्तीसगढ़

CG : ट्रांसपोर्टर के ट्रेलर वाहन को कारोबारी ने बनाया बंधक

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र निवासी ट्रांसपोर्टर के ट्रेलर को ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक द्वारा बंधक बनाने का मामला सामने आया है। ट्रेलर छोड़ने के एवज में कंपनी के लोगों ने 1.70 लाख रुपए की डिमांड कर दी। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पुलिस ने महाराष्ट्र की पीआर लॉजिस्टिक के संचालक आदित्य बाना के खिलाफ धारा 407, 385 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया मामले में 59/बी केएलसी खुर्सीपार निवासी भीम गौतम (38 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी के मुताबिक वह ट्रांसपोर्टर का काम करता है। उसने पिछले माह ट्रेलर (सीजी 07 बीए 9376) में फेब्रिकेशन का सामान लोड करवाकर मुंबई महाराष्ट्र भिजवाया था, वहां से माल खाली करने के बाद 19 अप्रैल को पीआर लॉजिस्टिक के संचालक आदित्य बाना ने कॉल कर पुणे से माल लोड करने का झांसा दिया। ट्रेलर के वहां पहुंचने पर वाहन को जबरदस्ती पार्किंग में रखवा दिया। छोड़ने के एवज में 1 लाख 70 हजार रुपए मांगे। पैसे नहीं देने पर वाहन को 21 दिनों तक बंधक बनाए रखा। वाहन के छूटने पर जिले में शिकायत दर्ज कराई।

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

1 minute ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

8 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

11 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

19 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

21 minutes ago
CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…

34 minutes ago