छत्तीसगढ़

CG : ट्रेनी DSP हटाए गए थाना प्रभारी के पद से

बिलासपुर। सरकंडा थाने के मालखाने के प्रभारी लखन मेश्राम की आत्महत्या के मामले में संदेह के घेरे में आए प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को एसपी ने थाने के प्रभार से हटा दिया है। आदिवासी समाज उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा है।

मालूम हो कि बीते 2 मई की रात मेश्राम ने अपने घर के बाहर जाकर एक पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। काल डिटेल व थाने के स्टाफ से पूछताछ से यह बात सामने आई है कि प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा जो सरकंडा थाना प्रभारी के पद पर थे, ने हवलदार को फटकार लगाई थी। उनके बीच घटना के दिन कई बार फोन पर बात भी हुई थी। प्रशिक्षु डीएसपी ने हवलदार से बातचीत को तो स्वीकार किया है लेकिन डांट-फटकार से इंकार किया है। इसके बाद आदिवासी समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आहूजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। अब आहूजा को सरकंडा थाने के प्रभारी पद से हटाकर सीएसपी सिविल लाइन कार्यालय में पदस्थ किया है। हालांकि उक्त घटना के पहले ही सरकंडा थाने में उनके प्रशिक्षण की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

kgnews

Recent Posts

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित…

15 minutes ago
रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किसानों को 69 हेक्टेयर…

15 minutes ago
मुंगेली में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा खुलासा, पंचायत सचिव ‘बैकडोर’ से बना कर्मचारी!

मुंगेली में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा खुलासा, पंचायत सचिव ‘बैकडोर’ से बना कर्मचारी!

मुंगेली. छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के तहत नगर पंचायत जरहागांव में आयोजित शिविर में…

36 minutes ago
जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन को है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन को है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन…

44 minutes ago
कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का…

45 minutes ago
CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

1 hour ago