CG : ट्रेन में अटेंडेंट गिरफ्तार, AC कोच में शराब परोसते पकड़ा गया …

भिलाई। दुर्ग में निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस (22868) ट्रेन के एसी कोच अटेंडेंट को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अटेंडेंट यात्रियों को शराब परोसने और अपने साथ बड़ी मात्रा में शराब ले जाने के आरोप में पकड़ा गया। यह कार्रवाई आरपीएफ और आबकारी विभाग ने की है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ दुर्ग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हमसफर एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट अवैध रूप से शराब ले जा रहा है। आरपीएफ पोस्ट दुर्ग के प्रभारी ने तुरंत आबकारी विभाग से संपर्क किया और संयुक्त टीम बनाई। इसके बाद ट्रेन के दुर्ग पहुंचने का इंतजार किया गया।

जैसे ही ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंची, टीम ने कोच नंबर B-7 में तैनात एसी कोच अटेंडेंट रीमन दास की पहचान कर उसके सामान की जांच की। तलाशी के दौरान उसके बैग से छुपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। जब उससे इस शराब के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागज पेश नहीं कर सका। जब्त शराब में 3 फुल बोतल व्हिस्की, 1 फुल बोतल वोडका, 2 क्वार्टर व्हिस्की और 18 कैन बियर शामिल हैं। इस तरह कुल मिलाकर 12.236 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 4,140 रुपए बताई गई है। शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।जैसे ही ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंची, टीम ने कोच नंबर B-7 में तैनात एसी कोच अटेंडेंट रीमन दास की पहचान कर उसके सामान की जांच की। तलाशी के दौरान उसके बैग से छुपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। जब उससे इस शराब के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागज पेश नहीं कर सका। जब्त शराब में 3 फुल बोतल व्हिस्की, 1 फुल बोतल वोडका, 2 क्वार्टर व्हिस्की और 18 कैन बियर शामिल हैं। इस तरह कुल मिलाकर 12.236 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 4,140 रुपए बताई गई है। शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति…

31 minutes ago
90 डिग्री ब्रिज के बाद भोपाल का नया ‘कमाल’, फुटपाथ बना दिया लेकिन पहुंचने का रास्ता ही नहीं छोड़ा

90 डिग्री ब्रिज के बाद भोपाल का नया ‘कमाल’, फुटपाथ बना दिया लेकिन पहुंचने का रास्ता ही नहीं छोड़ा

 भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहले 90 डिग्री वाले रेलवे ओवरब्रिज को लेकर…

37 minutes ago
Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी

Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी

भोपाल  देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोग बड़ी शिद्दत से दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी…

2 hours ago
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

भोपाल  मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर…

3 hours ago
CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी…

3 hours ago