कोरबा। कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर कसनिया के पास हुए हादसे में तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरानएक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायलोका इलाज चल रहा है। घटना दर्री पुलिस थाना क्षेत्र की है। दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाटा बस्ती में रहने वाले 22 वर्षीय प्रवेश यादव की दुर्घटना में मौत हो गई।शनिवार की देर शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर कटघोरा के आगे सुतर्रा बारात गया था। कुछ घंटे बाद तीनों दोस्त बाइक से रात में दर्री लौट रहे थे। कसनिय मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर चालक ने बाइक के करीब से ट्रेलर को निकाला, ट्रेलर से टकरा कर तीनो बाइक जड़ गिर गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। रविवार कल इलाज के दौरान प्रवेश की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज हास्पिटल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…