रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खेत में काम करते दौरान एक नाबालिग ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गया। नाबालिग की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दुर्गापुर गांव में रहने वाला जय मंडल (13) गांव के एक खेत में जोताई करने के लिए ट्रैक्टर चालक के साथ गया हुआ था।
ट्रैक्टर के पीछे कांटेदार रोटावेटर मशीन लगी हुई थी और खेत जुताई का काम चल रहा था। तभी चलते ट्रैक्टर में जय मंडल पीछे से चढ़ने का प्रयास किया। इससे वह रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में जांच करते हुए ट्रैक्टर चालक के नाम और घटना की जानकारी ली जा रही है।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…