छत्तीसगढ़

CG : ट्रैफिक जवान ने किया सुसाइड

कोंडागांव। जिले में एक ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है. जवान की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. मृतक जवान का नाम विकास पांडे बताया जा रहा है, जो 2019 से कोंडागांव में पदस्थ था. जानकारी के अनुसार, विकास पांडे ने अपने सरकारी आवास परिसर में लगे आम के पेड़ पर अपने ही शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. यह घटना देर रात की बताई जा रही है. उस समय जवान अपने घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा अपने गृह ग्राम गए हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

kgnews

Recent Posts

CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …

CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप…

3 minutes ago
CG : शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG : शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा का समन्वय कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री साय…

7 minutes ago
CG : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ …

CG : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ …

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा बीजापुर जिले के…

7 minutes ago
राजनांदगांव : कोड़ी खाना भूमि को मुक्त कराने धरने में जुटे लोग…

राजनांदगांव : कोड़ी खाना भूमि को मुक्त कराने धरने में जुटे लोग…

राजनांदगांव | बसंतपुर क्षेत्र में कोड़ी खाना भूमि को शासकीय और सार्वजनिक हित में मुक्त…

13 minutes ago
राजनांदगांव : प्रेम लाल सोनकर की अंतिम यात्रा…

राजनांदगांव : प्रेम लाल सोनकर की अंतिम यात्रा…

राजनांदगांव | नंदई चौक डबरी पारा निवासी सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर (मुन्ना भाई) पिता…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कई कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है…

राजनांदगांव : कई कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है…

राजनांदगांव | मानसून की दस्तक के बीच शहर की कई कॉलोनियों में सड़क निर्माण का…

18 minutes ago