कोंडागांव। जिले में एक ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है. जवान की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. मृतक जवान का नाम विकास पांडे बताया जा रहा है, जो 2019 से कोंडागांव में पदस्थ था. जानकारी के अनुसार, विकास पांडे ने अपने सरकारी आवास परिसर में लगे आम के पेड़ पर अपने ही शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. यह घटना देर रात की बताई जा रही है. उस समय जवान अपने घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा अपने गृह ग्राम गए हुए थे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…
सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…
बीजापुर । बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बादल बरस रहे हैं, तो कहीं भीषण गर्मी का…
उमरिया मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में इस पर्यटन सत्र में वन्यजीव प्रेमियों का उत्साह…