छत्तीसगढ़

CG : ठगी का मामला-घर में भूत-प्रेत का डर दिखाकर कैंसर पीडि़त महिला से की ठगी

रायपुर, विधानसभा इलाके में रहने वाली एक महिला से घर में भूत-प्रेत का साया होने का झांसा देकर दो महिलाओं ने तीन लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। पीड़िता महिला से आरोपी महिलाओं ने दो तोले का सोने का सिक्का मंगाया। उसे रखकर पूजा करने का झांसा दिया। सिक्का लेकर चली गई। पूजा के बाद भी महिला की तबीयत ठीक नहीं हुई। महिला ने इसकी मोवा पंडरी थाने में शिकायत की। सात दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

पुलिस के अनुसार विधानसभा इलाके में एस त्रिपाठी रहती हैं। उन्हें कैंसर हैं, इलाज चल रहा है। घर पर भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ माह पहले उनकी पूजा नाम की महिला से दोस्ती हुई। वह उनके घर आने-जाने लगीं। इसी दौरान पूजा ने कहा कि वह हीलिंग कराती हैं। उसने त्रिपाठी की परेशानी सुनी।

उनसे पूजा कराने के लिए कहा। उसने 21 हजार रुपए लिए। कुछ दिन बाद पूजा ने त्रिपाठी को कहा कि उनके घर पर भूप-प्रेत का साया है। इसलिए घर से बाधा नहीं जा रही है। उसने पूजा कराने के लिए 51 हजार रुपए लिए। फिर उसने त्रिपाठी को पितृ दोष बताया और पूजा के लिए दो तोला सोने का सिक्का मांगाया। उसने सिक्का लाकर दिया। पूजा के साथ एक और महिला आई थी। दोनों ने पूजा किया और चली गईं। दोनों सोने का सिक्का भी ले गईं। जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तब त्रिपाठी को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत की।

kgnews

Recent Posts

CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

बालोद। जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा…

4 minutes ago
राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

डोंगरगढ़ , मोहारा सेवा सहकारी समिति में दो माह पहले सामने आए करोड़ों रुपए के…

7 minutes ago
CG : 617 मलेरिया मरीज मिले, बस्तर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

CG : 617 मलेरिया मरीज मिले, बस्तर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

जगदलपुर. बारिश शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़…

9 minutes ago
राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

डोंगरगांव , शासकीय प्राथमिक शाला अडाम की नवाचारी शिक्षिका ने विद्यालय में बच्चों के बीच…

18 minutes ago
राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव | नगर निगम कार्यालय के सामने मुख्य नाली की लंबे समय से नियमित सफाई…

35 minutes ago