रायगढ़। रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला अनवरत चल रहा है,लोगों को वाहनों की रेलमपेल से मौत के साथ अपंगता और आर्थिक नुकसान तक उठाना पड़ रहा है। इस बीच बुधवार शाम में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के आमापाली ग्राम के पास एक बड़ी दुर्घटना घटित हो गई है।
जिसमें तेज रफ़्तार स्कार्पियो सीजी 15 डी एन 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर गढ्ढे में पलट गई। बताया जा रहा है सड़क के किनारे साइड सोल्डर नही बनाया गया था, जिससे वाहन सामने से आ रही वाहन को पासिंग देते समय सड़क से उतर गई। यह हादसा इतना भयानक था कि वाहन दो बार पलट गई।
स्कार्पियो के अदंर बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई, अफरा- तफरी का माहौल निर्मित हो गया। तेज आवाज हुई दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर आए और राहत बचाव कार्य मे जुटते हुए तत्काल डायल 112 तथा धरमजयगढ़ थाना प्रभारी को इसकी सूचना दिए। इस हादसे में वाहन में सवार 8 लोग जख्मी हो गए जिन्हें धरमजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया , जहां से 3 की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना ग्रस्त वाहन में सवार लोग चंद्रपुर से वापस सूरजपुर सरगुजा लौट रहे थे। बता दे कि जिस जगह दुर्घटना हुई उक्त स्थल में दो दिन पहले भी एक ट्रक के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। लगातार हादसे के बाद भी सम्बंधित पीडब्ल्यूडी व स्थानीय प्रशासन ने कोई ठोस कदम नही उठाया है।
रतलाम चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…
भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…