कोरबा । सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी स्थित सीएसईबी पावर प्लांट में एक ठेका कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद प्लांट में हड़कप मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 15 ब्लाक निवासी कृष्णा सूर्यवंशी सीएसईबी पावर प्लांट में शीनू नामक ठेका कंपनी में काम करता था. मंगलवार की सुबह वो काम करने पावर प्लांट पहुंचा. जहां वह 11 बजे लगभग अचानक प्लांट में गिरा हुआ मिला. वहीं काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने उसे तत्काल सीएसईबी के विभागीय अस्पताल में ले जाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई और संबंधित ठेका कंपनी को सूचना दी गई. वहीं घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. मृतक की पत्नी, बेटी और बड़े बेटे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता सुबह पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी अचानक मौत ने परिवार को चौंका दिया है.
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…