अम्बिकापुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस व प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का क्रियान्वयन जिले के सभी ग्राम पंचायत/ग्रामों में प्राथमिकता पूर्वक किया जाना है। जिसके अनुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत घर-घर कचरा संग्रहण, परिवहन, सेग्रीगेशन शेड में कचरे का पृथक्कीकरण सह उचित निपटान, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध तथा शतप्रतिशत यूजर्स चार्ज कलेक्शन हेतु चिन्हांकित मॉडल ग्राम पंचायतों के नवीन निर्वाचित सरपंच व सचिवों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम 29 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिसमें समस्त नवीन निर्वाचित सरपंच व सचिव ग्राम पंचायत शामिल होंगे।
उन्होंने समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपने जनपद परिक्षेत्र के सरपंच व सचिव ग्राम पंचायतों को निर्धारित तिथि व समय पर खण्ड स्वच्छता अधिकारी सहित उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया है।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। पेंड्रा नगर में आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को…
अंबिकापुर। बिश्रामपुर पुलिस ने महिला डाक्टर की शिकायत पर उनके पति सहित ससुराल पक्ष के…
राजनांदगांव| डोंगरगांव रोड पर लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…
राजनांदगांव | मानसून शुरू होने के बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गों में बने डिवाइडरों…
राजनांदगांव| शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की निगरानी में लापरवाही सामने आ रही है। कई…
राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर आए दिन वाहनों में खराबी आने से यातायात प्रभावित…