सुकमा । आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु डाक विभाग द्वारा 31 जनवरी 2026 को मुख्य डाकघर, सुकमा में एक विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर आधार से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं सुलभ कराना है।
यह विशेष शिविर सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में बच्चों एवं वयस्कों के लिए निःशुल्क नया आधार नामांकन, 5 एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, नाम, जन्मतिथि, पता, लिंग, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी में सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इसके साथ ही जिन नागरिकों का आधार 10 वर्ष से अधिक पुराना है, वे अपनी पहचान एवं पते से संबंधित दस्तावेजों का अपडेट भी करा सकेंगे। डाक विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाएं और समय पर अपने आधार से संबंधित आवश्यक कार्य पूर्ण कराएं।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…