छत्तीसगढ़

CG : डॉक्टर के घर के पीछे मिली लाश, सुसाइड की आशंका

बिलासपुर। मल्हार क्षेत्र के ग्राम नेवारी में रहने वाले युवक ने पड़ोसी के घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने अपनी आत्महत्या का कारण खुद की गलती का सजा पाना लिखा है। इसके अलावा उसने एक लड़की का जिक्र भी सुसाइड नोट में किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मल्हार चौकी क्षेत्र के नेवारी में रहने वाले दीपक सिंह ठाकुर उर्फ मोनू किसान थे। कुछ दिनों पहले से वे गांव में नहीं रह रहे थे। स्वजन उसकी तलाश में लगे थे। बुधवार की सुबह नेवारी में रहने वाले डा सोनी कुमार सुमन के घर के पीछे पेड़ पर उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मोनू ने कपड़ा सुखाने वाली रस्सी को तोड़कर फांसी का फंदा बनाया था। लाश मिलने की सूचना पर मोनू के स्वजन मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस काे दी गई। पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने एक लड़की से प्रेम संबंध का जिक्र किया है। साथ ही उसने अपनी की गलती की सजा पाने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। गांव के लोगों से पूछताछ कर मोनू के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

9 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

10 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

10 hours ago