छत्तीसगढ़

CG : डॉक्टर के घर चोरी, जाली काटकर घुसे थे चोर

दुर्ग। जिले में बीते शनिवार को चोर गिरोह ने सुपेला थाना अंतर्गत एक साथ 4 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सभी घर पॉश कोलनी में स्थित हैं। इसमें दो डॉक्टर और दो सिविलियन के घर शामिल हैं। दो लोगों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है तो दो लोग अभी बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया बीती रात उन्हें सूचना मिली थी कि सुपेला प्रियदर्शिनी परिसर में तीन मकानों और नेहरू नगर स्थित एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और मामले की तप्तीश शुरू की। इस मामले में दो लोगों ने तो चोरी की शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन दो लोग बाहर होने के चलते अभी शिकायत दर्ज नहीं करा पाए हैं।

प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व सुपेला ब्लॉक 1 निवासी डॉ. मंजूषा उमरेडकर पति डॉ. गिरीश उमरेडकर (50 साल) ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सातवी वाहिनी भिलाई में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति गिरीश उमरेडकर भी सेक्टर-9 हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अक्षत उमरेडकर चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। 6 अप्रैल की सुबह 10 बजे डॉ. मंजूषा अपने बेटे अक्षत को उसके कालेज छोड़ते हुये अपनी डयूटी चली गई थीं। डॉ. गिरीश भी डयूटी निकल गये थे। घर में कोई नहीं होने से ताला लगा था। दोपहर करीबन 2 बजे जब डॉ. मंजूषा अपने बेटे को लेकर घर आईं तो देखा कि घर के अंदर फ्रिज औकर बेडरूम का दरवाजा खुला हुआ है। वहीं पीछे की जाली वाला दरवाजा कटा हुआ था। कोई पीछे के गेट से अंदर आया और घर में रखा सारा सामान चोरी करके ले गया।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

4 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

6 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

6 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

6 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

6 hours ago