दूसरे चरण की सात सीटों पर कितने उम्मीदवार मैदान में आठ अप्रैल को साफ होगी तस्वीर

भोपाल

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात लोकसभा सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद सोलह उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त हो चुके है अब 93 उम्मीदवार मैदान में शेष रह गए है। खजुराहो संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव जिसे कांग्रेस ने भी समर्थन दिया था उनका नामांकन पत्र जरुरी हस्ताक्षर नहीं होंने के कारण निरस्त हो गया था।  यहां से अब भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा के सामने कोई बड़ा चेहरा सामने नहीं रह गया है। अब जो उम्मीदवार मैदान छोड़ना चाहेंगे वे 8 अप्रैल को नाम वापस ले सकेंगे इसके बाद दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में  लोकसभा चुनाव के  दूसरे चरण के लिये नामांकन पत्र भरने वाले सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो चुका है। जांच के दौरान 93 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गये है। कुल 16 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र जांच के बाद अस्वीकृत कर दिये गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि 5 अप्रैल को नाम-निर्देशन पत्रों की जांच के  बाद टीकमगढ़ में 8, दमोह में 16, खजुराहो में 14, सतना में 20, रीवा में 14, होशंगाबाद में 12  एवं बैतूल में 9 उम्मीदवारों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं। नामांकन पत्रों की  जांच के दौरान  लोकसभा संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ में 2, दमोह में 2, खजुराहो में 5, सतना में 2 और रीवा में 5 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए है।

नाम वापसी आठ अप्रैल को
दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र जमा करने और नामांकन पत्रों की जांच के बाद जो उम्मीदवार  मैदान में शेष रह गए है  उनमें से जो नामांकन पत्र वापस लेना चाहेंगे वे  सोमवार, 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।  नाम वापसी के बाद मैदान में शेष रह गए उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो सकेगी। दूसरे चरण के लिए शुक्रवार, 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

9 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

11 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

12 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

12 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

12 hours ago