CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …
रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे के साथ लगभग 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। बताया गया कि डॉक्टर के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद भाई की मौत के कारणों और राज को जानने के लिए उन्होंने रायपुर के कथित तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया था। आरोप है कि तांत्रिक ने मौत का राज बताने के नाम पर डॉक्टर से पैसे, नगदी और एक XUV वाहन भी ले लिया। बाद में न तो कोई जानकारी दी गई और न ही संपर्क हो पाया। इसके बाद मामले में ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने खम्हारडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तांत्रिक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…
इंदौर सुबह मुंबई में शुरू हुई मूसलाधार बारिश और आसमान में छाए घने काले बादलों…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…
भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…
बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…