खैरागढ़. बीते 6 दिनों से लापता नवविवाहित पति-पत्नी सकुशल मिल गए हैं। दोनों को छुईखदान पुलिस ने डोंगरगढ़ से बरामद कर आज उनके परिजनों के हवाले किया। पुलिस ने बताया कि दोनों कुछ पारिवारिक विवाद के कारण बिना किसी को बताए डोंगरगढ़ चले गए थे।
जानकारी के अनुसार ग्राम मुहड़बरी निवासी नरेंद्र वर्मा (उम्र 28 साल) अपनी पत्नी ट्विंकल वर्मा (उम्र 25 साल) के साथ 14 जून को घर से निकला था। उसने परिजनों से कहा था कि वे पत्नी के मायके ग्राम चकनार जा रहे हैं, लेकिन दोनों वहां पहुंचे ही नहीं। जब दोनों के मोबाइल भी बंद मिले तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने 17 जून को छुईखदान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। आखिरकार 20 जून को पुलिस ने दोनों को डोंगरगढ़ से खोज निकाला और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वे आपसी विवाद के कारण कुछ दिन अकेले रहना चाहते थे, इसलिए बिना किसी को बताए डोंगरगढ़ चले गए थे।
पुलिस ने पति-पत्नी को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया है। छुईखदान थाना प्रभारी जितेन्द्र बंजारे ने बताया कि अब दोनों सुरक्षित हैं और परिजनों से मिलने के बाद मामला शांत हो गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में परिवार या पुलिस को जरूर जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…