छत्तीसगढ़

CG : ढाई हजार किलो गांजा जलाया फैक्ट्री में, 83 हजार टेबलेट किए नष्ट

बिलासपुर। रेंज के सभी थानों में जब्त गांजा और नशीले पदार्थों को सोमवार की सुबह मोहतराई स्थित फैक्ट्री में नष्ट कर दिया गया। इस दौरान करीब 2588 किलो गांजा फैक्ट्री भट्ठी में झोंका गया। साथ ही करीब 93 हजार टेबलेट नष्ट किए गए।एएसपी अर्चना झा ने बताया कि जिन मामलों का न्यायालय से निराकरण हो चुका है ऐसे प्रकरण में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट करने रेंज स्तरीय समिति बनाई गई है।

समिति के अध्यक्ष आइजी डा संजीव शुक्ला हैं। इसमें सदस्य के रूप में एसपी रजनेश सिंह, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी और क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के 72 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट करने के निर्देश मिले। इसके अलावा कोरबा जिले के 96, जांजगीर-चांपा के 37, मुुुंगेली के 13, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 35, सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 10, सक्ती जिले के 12 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाना था।

समिति ने सोमवार को रेंज के सभी थानों से लाए नशीले पदार्थों को मोहतराई स्थित एक फैक्ट्री में नष्ट कर दिया गया है। इसमें 2588 किलो गांजा, 367 गांजा के पौधे, तीन ग्राम ब्राउन शुगर, 440 ग्राम चरस, चार ग्राम एमडीएमए, एक हजार 271 नग प्रतिबंधित सिरप, 93 हजार 641 नशीले टेबलेट और पांच हजार 638 नशीले इंजेक्शन के एंपुल को नष्ट किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों…

19 minutes ago
CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…

31 minutes ago
जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल – वन मंत्री केदार कश्यप

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल – वन मंत्री केदार कश्यप

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल - वन मंत्री…

31 minutes ago
CG : इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें …

CG : इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें …

अंबिकापुर: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं…

48 minutes ago
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय ज्ञान…

49 minutes ago