जांजगीर। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कचंदा गांव का यह मामला है। जहां गांव में जंगली सुअर को मारने तालाब किनारे करंट लागए गए थे। इस करंट की चपेट में आने से 1 युवक हरीश सिंह की मौत हो गई थी, वहीं दूसरा युवक झुलसा था और तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले में करंट लगाने वाले आरोपी गुड्डा दिवाकर, शंकर भारद्वाज, राजेश टंडन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दरअसल, कचंदा गांव में तालाब के पास जंगली सुअर को मारने गुड्डा दिवाकर, शंकर भारद्वाज, राजेश टंडन द्वारा 11 हजार वोल्ट विघुत खुली तार लगाया गया था। इससे जंगली जानवर या कोई व्यक्ति चपेट में जान जा सकती थी। इस दौरान गांव के शौच के लिए 3 युवक पहुंचे, जहां 2 युवक करंट की चपेट में आ गए। करंट के चपेट में आने से 1 युवक हरीश सिंह की मौत हो गई थी, वहीं दूसरा युवक झुलसा था। जबकि तीसरा युवक बाल-बाल बचा था। इधर शिवरीनारायण पुलिस ने करंट लगाने वाले गुड्डा दिवाकर, शंकर भारद्वाज, राजेश टंडन के खिलाफ विघुत अधिनियम 2005 की धारा 135 और BNS की धारा 105 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…