सिकल सेल मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य

सिकल सेल मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिकल सेल मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। स्वास्थ्य और उपचार के क्षेत्र में रोग की समय पर पहचान और रोकथाम पर जोर दिया जा रहा है। इसक्रम में वर्ष 2024-25 में 90 लाख से अधिक स्क्रीनिंग के साथ रक्त रोग सिकल सेल की स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश ने अग्रणी राज्य बनने की उपलब्धि प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिए समर्पित सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक सिकल सेल मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्त रोग सिकल सेल एनीमिया के बचाव के लिए नागरिकों से जागरूक रहने का आहवान किया है।  

मध्यप्रदेश में अब तक कुल 90 लाख 98 हज़ार 902 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। इसके साथ ही 53 लाख 87 हज़ार 892 सिकल सेल कार्ड (59.21%) वितरण की उपलब्धि दर्ज कर, मध्यप्रदेश ने देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पहली बारिश में ही डॉक्टरों की कॉलोनी में जलजमाव, परेशानी​…

राजनांदगांव : पहली बारिश में ही डॉक्टरों की कॉलोनी में जलजमाव, परेशानी​…

राजनांदगांव| सीजन की पहली बारिश ने ही डॉक्टरों की कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था की…

1 minute ago
राजनांदगांव : गार्डन के किनारे उखड़ी इंटरलॉकिंग…

राजनांदगांव : गार्डन के किनारे उखड़ी इंटरलॉकिंग…

राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट गार्डन के किनारे लगी इंटर लॉकिंग ईंटें कई स्थानों पर उखड़ गई हैं।…

5 minutes ago
राजनांदगांव : ट्रेन लेट, उमस भरी गर्मी में यात्री परेशान…

राजनांदगांव : ट्रेन लेट, उमस भरी गर्मी में यात्री परेशान…

राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई…

22 minutes ago
राजनांदगांव : वैष्णव महासभा के महासचिव बने महेन्द्र…

राजनांदगांव : वैष्णव महासभा के महासचिव बने महेन्द्र…

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते…

25 minutes ago
राजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे से निगम ने हटाया कब्जा…

राजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे से निगम ने हटाया कब्जा…

राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से लगाए गए…

29 minutes ago
राजनांदगांव : देखभाल नहीं, ट्री गार्ड सहित पौधे झुके, हरियाली पर संकट…

राजनांदगांव : देखभाल नहीं, ट्री गार्ड सहित पौधे झुके, हरियाली पर संकट…

राजनांदगांव| शहर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगाए गए कई पौधे देखभाल के अभाव…

32 minutes ago