सियादेवी मंदिर सियादेवी मंदिर से वापस लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। वे प्रसिद्ध मंदिर सियादेवी मंदिर से दर्शन करके वापस अपने गांव दुर्ग जिले के विनायकपुर लौट रहे थे। इस दौरान रानीमाई मंदिर के पास अंधे मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके चलते तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद संजीवनी 108 एंबुलेंस की टीम ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस के अनुसार तीनों दुर्ग जिले के विनायकपुर निवासी नमन (21), देवानन्द (24), खिलेंद्र (26) एक ही बाइक पर सवार होकर सियादेवी मंदिर आए थे और यहां से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को मर्क्युरी में रख दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस लगातार लोगों को ये बताती रहती है कि हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं। गाड़ी में ट्रिपल लोड होकर नहीं चलें। समय समय पर जनजागरुकता अभियान चलाकर भी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस लोगों को समझाती रहती है।
अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…
धमधा के ग्राम धरमपुरा में अतिक्रमणकारी के खिलाफ राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई दुर्ग ।…
दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अस्पृश्यता…
पीएम आवास के 15 अपात्रों पर हुई पारदर्शी कार्रवाई दुर्ग । जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा…
कोरबा । कोरबा जिले में आर्थिक तंगी और बाइक की किस्तों के दबाव से परेशान…
कोरबा । पति की मौत के बाद परिवार का सहारा बनी बीमा राशि और ट्रैक्टर…