छत्तीसगढ़

CG : तीरथगढ़ वॉटरफॉल पर सुरक्षा की गारंटी नहीं, पैसा भी ज्यादा; जोखिम में पर्यटकों की जान

छत्तीसगढ़ बरसात के मौसम की शुरुआत होने के साथ ही बस्तर जिले के वॉटरफॉल में लोकल निवासियों के साथ ही बाहर से भी रोजाना सैकड़ों पर्यटक बस्तर के इस खूबसूरती को निहारने के लिए आ रहे है। लेकिन इस पर्यटन में सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहां पर्यटकों अपनी जान को जोखिम में डालकर एन्जॉय तो कर रहे है। लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नही है। यहां पर रायपुर से लेकर विशाखापत्तनम, ओड़िसा के अलावा अन्य जगहों से पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आ रहे हैं। लेकिन तीरथगढ़ वॉटरफॉल पर सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं दिख रहा है। 

बताया जा रहा है कि जगदलपुर शहर में चित्रकोट, मिनी गोवा, तामड़ागुमर, तोपर, बिजाकासा, गुलमी, चित्रधारा के अलावा और भी कई जगह है। जहां लोग एन्जॉय करने के लिए जाते हैं। जहां कई बार बड़ी घटनाएं घट चुकी है। 

तीरथगढ़ वॉटरफॉल
यह जगह देखने में जितनी सुंदर है। उतना ही यहां पर दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। जिसकी बात करें तो यहां कुछ साल पहले टॉप पर बैठे पति-पत्नी में पत्नी की फिसलकर गिर जाने से मौत हो गई थी। इसके अलावा इस जगह से नीचे एक छोटा सा झरना भी है। जिसके नीचे कुंड बना हुआ है। जहां कई हादसे हो चुके हैं और कईयों की डूबने से मौत हुई है। 

चित्रकोट वॉटरफॉल
इस वॉटरफॉल को मिनी नियाग्रा भी कहा जाता है। लेकिन यहां पर भी कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। अधिकतर देखा जाए तो कइयों ने इस वॉटरफॉल से छलांग लगाकर अपनी जान दे चुके हैं। इसके अलावा इस फॉल से डॉक्टर पति-पत्नी गिर गए थे। लेकिन बाद में मछुआरों की टीम ने बचा लिया था। 

गुलामी वॉटरफॉल
ये वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ और ओड़िसा सीमा के बीच है। यहां भी काफी संख्या में लोग जाते हैं। लेकिन इस वॉटरफॉल में भी कई युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा कुछ वर्ष पहले घूमने आए जोड़ों से कुछ लोगों ने पैसे की मांग भी की थी। लेकिन नहीं मिलने पर हत्या तक हो चुकी है। 

मिनी गोवा
बस्तर के युवाओं ने कुछ वर्ष पहले इसकी खोज की थी। लेकिन यह जगह इंस्ट्राग्राम में युवको के द्वारा डाले गए वीडियो के बाद काफी फेमस हुई। जहां कुछ दिन पहले नहाने गए जगदलपुर के टीम युवक बह गए थे। जिन्हें बाद में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर रात 12 बजे सही सलामत निकाला था।

पर्यटकों को देंगे समझाइश
गांव के समूह के द्वारा एक जगह पैसा लिया जा रहा है। जबकि एक जगह पर टिकट चेक किया जा रहा है। पर्यटकों को समझाइश दिया जा रहा है। आज निरीक्षण किया जाएगा। खतरे वाले जगह को बंद भी किया जाएगा। – डीएफओ चुड़ामनी सिंह। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

4 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

7 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

7 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

7 hours ago