छत्तीसगढ़

CG : तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला को हाथी ने कुचला…

धमतरी तेज गर्मी शुरू होते ही तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम भी शुरू हो जाता है। जिसके चलते जंगलों में ग्रामीण तेंदूपत्ता की तोड़ाई करने जाते हैं। धमतरी जिले के जंगलों में लगातार हाथियों का आना जाना बना रहता है। उनकी मौजूदगी के चलते कोई भी अप्रिय घटना होने की स्थिति बनी रहती है। ऐसे ही आज एक घटना घटित हुई है, जहा तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला।  

बताया गया कि केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोकाल निवासी सुरेखाबाई पति कीर्तन सूर्यवंशी के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने कक्ष क्रमांक 108 डोकाल के जंगल गई हुई थी। इस दौरान उनके साथ और भी ग्रामीण मौजूद थे और तेंदूपत्ता की तोड़ाई कार रहे थे। तभी अचानक कांकेर तरफ से एक हाथी पहुंचा और आतंक मचाते हुए सुरेखाबाई की जान ले ली।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप सिंह और वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। केरेगांव रेंजर ओंकार सिन्हा ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम आज से शुरू हो गया है। डोकाल के दंपत्ति तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गए हुए थे। इसी दौरान कांकेर तरफ से आया एक हाथी ने सुरेखा बाई को अपनी चपेट में ले लिया जिसकी मौत हो गई। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तात्कालिक सहायता राशि 25000 परिजनों को दी जाएगी। इसके बाद प्रकरण बनाकर मुआवजा भी दिया जायेगा। जंगल में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 minute ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

21 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

36 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

54 minutes ago
CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

54 minutes ago
CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…

1 hour ago