CG : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम (समय-अनुसूची) जारी

धमतरी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार/ पुनरीक्षित करने हेतु कार्यक्रम (समय-अनुसूचि) जारी की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति तथा प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति 23 मार्च 2026 सोमवार तक, निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण 24 मार्च 2026 मंगलवार तक,  भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा की अद्यतन निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना 25 मार्च 2026 बुधवार तक,  विधानसभा की निर्वाचक नामावली वार्डवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना 27 मार्च 2026 शुक्रवार तक, प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को वार्डवार एवं भागवार मार्किंग करना 30 मार्च 2026 सोमवार तक किया जाएगा।


इसी तरह वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचको को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किया जाना 02 अप्रैल 2026 गुरुवार तक, निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट (पीडीएफ) तैयार करना 07 अप्रैल 2026 मंगलबार तक, चेकलिस्ट (पीडीएफ) की जांच कराना, त्रुटि सुधार कराना 08 अप्रैल 2026 बुधवार तक, चेकलिस्ट संशोधन पश्चात् प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदाय करना 08 अप्रैल 2026 बुधवार तक, तथा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराना एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना 09 अप्रैल 2026 गुरुवार तक तय किया गया है।
द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना 13 अप्रैल 2026 सोमवार तक, दावे/आपतियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय 20 अप्रैल 2026 सोमवार अपरान्ह 3 बजे तक तथा दावे/आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 गुरूवार तक तय की गई है।


इसी तरह प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार तक, प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 सोमवार तक, दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर तय की गई है।  परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना 29 अप्रैल 2026 बुधवार तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी.डी. एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौपना 02 मई 2026 शनिवार तक, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना 04 मई 2026 सोमवार तक तथा  निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 05 मई 2026 मंगलवार निर्धारित की गई है।


निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के रिक्त पदों के तहत धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिरेतरा के वार्ड क्रमांक 13 में पंच और लीलर में सरपंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा। इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुहकुहा के वार्ड कमांक 4, सिवनीकला के वार्ड क्रमांक 9, जीजामगांव के वार्ड क्रमांक 5, चर्रा के वार्ड क्रमांक 6, सेमरा बी के वार्ड क्रमांक 20, तर्रागोंदी के वार्ड क्रमांक 9 में पंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा। इसी तरह मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सरपंच और वार्ड क्रमांक 4 में पंच तथा ग्राम पंचायत खड़मा के वार्ड क्रमांक 9 में पंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा। विकासखण्ड नगरी में ग्राम पंचायत बिरनासिल्ली के वार्ड क्रमांक 2, वार्ड क्रमांक 8, ग्राम पंचायत सिरसिदा के वार्ड क्रमांक 1, ग्राम पंचायत घोटगांव के वार्ड क्रमांक 5, ग्राम पंचायत बनबगौद के वार्ड क्रमांक 6 कट्टीगांव के वार्ड क्रमांक 9 और ग्राम पंचायत करैहा के वार्ड क्रमांक 9 में पंच पद के लिए उपनिर्वाचन होगा। इस तरह धमतरी विकासखण्ड कें एक पंच, एक सरपंच, कुरूद में 6 पंच, मगरलोड में एक सरपंच और 2 पंच तथा नगरी में 7 पंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

1 hour ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

2 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

2 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

2 hours ago