CG : थार में घूमने का शौक और चोर बन गया लड़का, रिटायर्ड सैनिक के यहां हुई थी चोरी …

बिलासपुर। थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और खुद के घर से थोड़ा-थोड़ा कर करीब 15 तोला सोना पार करवा लिया। बाद में सोना नहीं लाने पर उसे मारपीट की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। परिवार वालों को भनक लगी तब इस मामले का खुलासा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और गहने बरामद किए। इस पूरे मामले में कुछ रसूखदार परिवारों के बच्चे भी शामिल हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बहतराई निवासी सुशील कुमार शर्मा भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं, उन्होंने 14 मार्च को थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिगों के साथ चोरी का सोना खरीदने वालों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने सभी के कब्जे से चोरी हुए सोने के जेवर बरामद कर लिए। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि, जब सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे से पूछताछ की गई, तब उसने बताया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर से जेवर चुराकर बेचने और उससे थार खरीदने की योजना बनाई थी।

योजना के तहत वह अपने घर से जेवर चोरी कर ले आया। वहीं, उसके दोस्तों ने भी जेवर लाने की बात कही, लेकिन उन्होंने असली की जगह नकली जेवर लाकर दे दिए। लड़के को इस बात की भनक तक नहीं लगी और सभी ने मिलकर उन जेवरों को बेचने की तैयारी कर ली।

पूछताछ में एक नाबालिग ने बताया कि सभी दोस्तों ने मिलकर थार खरीदने के लिए अपने-अपने घर से सोना चोरी करने की योजना बनाई। इस दौरान उन्होंने नकली सोना दिखाकर सुशील शर्मा के बेटे से असली सोना चोरी कराया। सोना बेचकर मिले पैसे गाड़ी खरीदने के लिए पर्याप्त नहीं थे, इसलिए उन्होंने रकम खर्च कर दी।

पैसे खत्म होने पर वे फिर से सोना लाने का दबाव बनाने लगे और उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने एक-एक कर इस कांड से जुड़े लड़कों को पकड़कर पूछताछ की, तब पता चला कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक को जेवर बेचने के लिए दिए। उसने गांधी चौक के पास रहने वाले एक ज्वेलरी व्यवसायी को जेवर बेच दिए। पहली बार में करीब चार लाख रुपए में कुछ जेवर बेचे गए। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य जेवर भी बेचे गए।

बताया जा रहा है कि इस काम में युवक के एक रिश्तेदार ने भी सहयोग किया। उसने नाबालिगों को झांसे में लेकर करीब 5 तोला से अधिक सोना कम दाम में खरीदा था। कुछ सोना गिरवी रखकर भी उन्होंने रुपए लिए थे। पुलिस ने मामले में महिला समेत दो अन्य खरीदारों को गिरफ्तार किया है। साथ ही करीब 15 लाख कीमती सोने-चांदी के गहनों को बरामद कर लिया है। इस मामले में नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

kgnews

Recent Posts

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

भोपाल पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के…

31 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…

36 minutes ago
उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…

36 minutes ago
मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…

41 minutes ago
भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…

50 minutes ago
परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

56 minutes ago