छत्तीसगढ़

CG : दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू…

सारंगढ़ बिलाईगढ़। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का दौर शनिवार 1 मार्च को बारहवीं के हिंदी प्रश्न पत्र से प्रारंभ हुआ है, जिसमें 6175 कुल विद्यार्थी में से 6057 उपस्थित और 118 अनुपस्थित थे। यह परीक्षा 28 मार्च तक संचालित होगा। दोनों बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है। जिले में एक भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं है।सरसीवां और मंधाईभांठा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण नायब तहसीलदार आयुष तिवारी और उनकी उड़नदस्ता टीम ने की। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में प्राचार्य एस आर बैरागी ने जानकारी दी कि परीक्षा के दौरान एक दिव्यांग परीक्षार्थी को सहायक लेखक की आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराया गया है।

बरमकेला विकासखण्ड में कुल 15 परीक्षा केंद्र है जहां 1221 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था, जिसमें 1195 उपस्थित थे, 26 अनुपस्थिति रहे। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बरमकेला केंद्र क्रमांक 381062 कुल दर्ज 240 उपस्थित 232 अनुपस्थिति 08 है। परीक्षा का पेपर देखकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। सभी प्रश्नों का हल किए। परीक्षा केंद्र में समुचित बिजली, पानी, शौचालय का व्यवस्था किया गया है।

विद्यार्थियों को पूछा गया कि प्रश्न पत्र कैसा है तो उन्होंने यह बताया कि प्रश्न पत्र कठिन नहीं बताएं और सभी विद्यार्थियों ने प्रश्नों को हल किया है। नरेंद्र कुमार जांगड़े बीईओ ने बताया कि कक्षा 12वीं के परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हो चुकी है। लगभग 6 केंद्र का निरीक्षण किया है। सभी केंद्र में परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संचालित किया जा रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्र में व्यवस्था की संचालन के लिए केंद्राध्यक्ष की परीक्षाओं की नियुक्ति कर दी गई है। राजकुमार पटेल केंद्राध्यक्ष, पवन कुमार नायक सहायक केंद्रध्यक्ष, मुक्ति देव गुप्ता सहायक केंद्राध्यक्ष, बृजेश कुमार प्रधान लिपिक, नित्यानंद मालाकार लिपिक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

5 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

5 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

5 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

5 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

5 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

5 hours ago