छत्तीसगढ़

CG : दिनदहाड़े युवती की हत्या, रंजना के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बीते बुधवार को गौरेला रेस्ट हाउस के पास मुंह में गमछा बांधे युवक ने रंजना यादव नामक युवती की धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी. मर्डर के आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर मृतक युवती के परिवार और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में घटना स्थल से संजय चौक तक मौन जुलूस निकाला और रंजना को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौन जुलूस में बड़ी संख्या में महिला और युवतियों ने भी इस जघन्य हत्या के आरोपी दुर्गेश प्रजापति को फांसी की सजा देने की मांग की है. मौन प्रदर्शन के दौरान मृतक की मां के आंसू थम नहीं रहे अपनी बेटी को याद कर वो बेसुध हो रही थी. पीड़िता की मां का कहना है मेरी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसे इतनी बेरहमी के साथ मार डाला. आसपास के किसी भी व्यक्ति ने इस घटना को रोकने का जरा भी प्रयास किया होता तो शायद मेरी बेटी बच जाती. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई थी. CCTV कैमरे में कैद इस हत्याकांड को जिसने भी देखा वो सहम गया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था. वहीं मरवाही से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता गुलाब राज ने मांग की है कि हम लड़की की जान तो नहीं बचा सके इसका अफसोस है. लेकिन जहां पर यह घटना हुई वहां आसपास के लोग जिन्होंने भी इस घटना को देखा वो पुलिस को सहयोग कर आरोपी को सजा दिलाने में मदद करें. वहीं पूर्व मंडी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर मृतक लड़की और उसके परिवार को इंसाफ दिलाया जाए. मुंह में गमछा बांधकर पहुंचा आरोपी और चाकू से किया हमला युवती का नाम रंजना यादव है. झगराखाड गांव की रहने वाली युवती रंजना यादव काम की तलाश में अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी से गौरेला पहुंची थी. दोनों स्कूटी खड़े कर वहीं पर खड़े थे. तभी अचानक एक युवक दुर्गेश प्रजापति मुंह में गमछा बांधे वहां पहुंचा. पहले उसने युवती से कुछ बात की फिर अचानक अपने पास रखा धारदार हथियार निकाला और रंजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले के बाद युवती वहीं गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

kgnews

Recent Posts

CG : नैनो डीएपी और नैनो यूरिया से बढ़ी पैदावार, किसान दुखा राम बने मिसाल …

CG : नैनो डीएपी और नैनो यूरिया से बढ़ी पैदावार, किसान दुखा राम बने मिसाल …

कोण्डागांव । जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पिटेचुवा के प्रगतिशील किसान दुखा राम मरकाम…

4 minutes ago
CG : नक्सल पीड़ितों के पुनर्वास, नशे पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश …

CG : नक्सल पीड़ितों के पुनर्वास, नशे पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश …

दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में राहत एवं पुनर्वास, सड़क…

7 minutes ago
विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका रायपुर,   राज्यपाल रमेन…

18 minutes ago
CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

19 minutes ago
CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों…

22 minutes ago
CG : निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त …

CG : निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त …

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली…

26 minutes ago