छत्तीसगढ़

CG : महिला स्वास्थ्य अधिकारी किडनैपिंग मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,

सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में महिला CHO के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. महिला की अपहरण और 15 लाख रुपये की फिरौती की शिकायत मिलते ही 4 घंटों के भीतर महिला CHO को उसके पुरुष मित्र के साथ सरकंडा बिलासपुर  के होटल स्वर्णभूमि देवनंदन नगर से बरामद किया. पुलिस की पूछताछ और जांच में बेहद चौंका देने वाले खुलासे हुए हैं.

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अपहरण की पूरी कहानी झूठी है. महिला ने अपने दोस्त के साथ एक मकसद लेकर सारा षड्यंत्र रचा था. पुलिस ने बताया कि महिला CHO अनुपमा जलतारे ने 27 जून को अपने दोस्त महेन्द्र जांगडे को कोरबा से सक्ती चौपाटी बुलाई और अपने छोटे भाई कालेश्वर को ठण्डा पानी लाने के बहाने भेज दी जब भाई वापस आया तो वह नहीं थी. इसके बाद महिला ने अपना फोन फ्लाइट मोड में डाल कर महेन्द्र जांगडे के नीला सफेद रंग के टी०व्ही०एस० अपाचे बाईक क्रमांक सी. जी 28 एल 0149 में बैठकर बिलासपुर निकल गई.

इधर उसके अचानक गायब होने से भाई और परिजन परेशान थे. इसी बीच रात 9:38 बजे अनुपमा के फोन से महेन्द्र जांगडे ने महिला के भाई डेगम्बर को फोन कर 28 जून को 11 बजे तक 15 लाख रुपये की व्यवस्था करके देने की मांग की. मांग पूरी नहीं करने पर अनुपमा को जान से मार कर बोरी में भेजने की बात कही. इतना ही नहीं, अनुपमा ने भी फोन पर अपने भाई से रोते हुए बात की.

वहीं महिला अधिकारी के भाई ने उसके दोस्त महेन्द्र को फोन किया, तो उसने भी अपहरण करने वालों की तरफ से फोन कर फिरौती की मांग करना बताया.

परिजनों के सामने दोस्त को साबित करना था शादी के लायक

पुलिस ने इलेक्ट्रानिक डिजिटल एवं मैनुवल साक्ष्य के आधार पर पाया कि महेन्द्र जांगडे और अनुपमा जलतारे की प्लानिंग थी कि, अनुपमा के घर वाले 15 लाख की ब्यवस्था नही कर पायेंगे, फिर एक दो दिन बाद महेंद्र जांगडे के साथ अपने घर जाकर परिजनों को महिला अधिकारी बताती कि महेंद्र जांगडे ने अपहरणकर्ताओ पैसा देकर उसे छुडवाया है. जिससे वह महेंद्र को घरवालों की नजरो में शादी के लिए उपयुक्त लडका साबित कर पाती. युवती और दोस्त गिरफ्तार

वहीं इस मामले में पुलिस ने झुठा अपहरण के लिए महेन्द्र जांगडे और महिला अधिकारी पर धारा 120 (बी), 384 के तहत कार्रवाई कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका रायपुर,   राज्यपाल रमेन…

10 minutes ago
CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

10 minutes ago
CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों…

14 minutes ago
CG : निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त …

CG : निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त …

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली…

17 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

CG : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनांतर्गत कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में युवाओं को…

26 minutes ago
CG : IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश …

CG : IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश …

रायपुर । राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को…

27 minutes ago