छत्तीसगढ़

CG : दिव्यांग बच्चो का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रायपुर रवाना

कवर्धा जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने समावेशी शिक्षा के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण के लिए दिव्यांग बच्चो का दल को झंडा दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुशार एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अन्तर्गत समावेशी शिक्षा के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रायपुर के पुरखोती मुक्तांगना, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, विवेकानंद एयरपोर्ट दिखाने के लिए प्रदेश की राजधानी रायपुर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक विनोद श्रीवास्तव, एपीसी राकेश कुमार चंद्रवंशी उपस्थित थे।  

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण की योजना को फलीभूत करते हुए विकासखंड पंडरिया, बोडला, कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा के दिव्यांग बच्चों को चारों विकासखंड के बीआरपी समावेशी शिक्षा की सहायता से रायपुर के विभिन्न दार्शनिक स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एवं समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इन बच्चों को समाज में अपने निवास से ज्यादा बाहर घूमने का अवसर नही मिलता है। वही समावेशी शिक्षा के माध्यम से इन दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षा के माध्यम से शिक्षण प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। भ्रमण कार्यक्रम में विनोद गोस्वामी बीआरपी पंडरिया, गायत्री साहू बोडला, नरेश सोनी, रेशमा सिंग स.लोहारा, होमेबाई साहू कवर्धा के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

30 minutes ago
SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

1 hour ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

2 hours ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

2 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

3 hours ago