जब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी तो बुरहानपुर में भी उल्लास छाया होगा, सूर्यपुत्री मां ताप्ती का तट भी एक लाख आठ हजार से ज्यादा दीपों से जगमगाया होगा

बुरहानपुर
रामलला की जन्म भूमि आयोध्या में जब 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो बुरहानपुर में भी उल्लास छाया होगा। जिले के हर घर के साथ सूर्यपुत्री मां ताप्ती का तट भी एक लाख आठ हजार से ज्यादा दीपों से जगमगाया होगा। इस दौरान बाजार में भी सजावट की तैयारी की गई है। यह आयोजन नगर के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और राम भक्त मिल कर करेंगे। स्थानीय विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि मेरा गांव मेरी अयोध्या के भाव से यह आयोजन होगा। इस दिन को श्रीराम दीपावली के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। राजघाट रोड, राजपुरा, तिलक, शास्त्री वार्ड, शाह बाजार एवं प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र सहित नगर के कई मार्गों में रंगोली सजाकर अयोध्या की तरह नगर को सजाया जाएगा। ताप्ती तट के दूसरी ओर विशेष साज-सज्जा और आतिशबाजी भी होगी।
 
इस दौरान देश-प्रदेश के ख्यातिलब्ध कीर्तनकार और भजन गायक मां ताप्ती के तट पर अपनी प्रस्तुति देंगे। जिससे यह शाम भक्तिमय होकर राममई बनेगी। यहां एक विशाल मेला भी लगाया जाएगा। जहां रामभक्त इसे एक उत्सव के रूप में मनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी, जामवंत एवं जटायु की झांकियां भी सजेंगी। नगर के बाल गोपाल और युवा जीवंत झांकी बनाकर प्रस्तुति देंगे। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

प्रमुख मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा
इससे पहले नगर में 19 जनवरी को भी विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दिन प्रतापपुरा के बहुजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हिंदू समाज के लोग केसरिया धोती-कुर्ता तो महिलाएं केसरिया साड़ी पहन कर शामिल होंगी। कमल टाकीज, गांधी चौक, फव्वारा चौक सहित प्रमुख मार्गों से यह शोभा यात्रा गुजरेगी।
 
मंदिर के प्रमुख शिशिर कुमार महाराज ने बताया कि ताप्ती तट पर साथ ले जाई गई भगवान श्रीराम की मूर्ति का ताप्ती के जल से अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वनवास के दौरान भगवान राम ने इसी ताप्ती केे तट पर अपने पिता राजा दशरथ का पिंडदान किया था। इसलिए भी भगवान राम का बुरहानपुर से गहरा नाता है।

kgnews

Recent Posts

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

1 hour ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

1 hour ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

1 hour ago
CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

2 hours ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

2 hours ago