रायपुर चुनाव आचार संहिता के चलते इस बार दुर्गा मूर्ति विसर्जन और विजयादशमी के दिन राजधानी रायपुर में इस बार तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस प्रशासन इस मौके पर शहरभर में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात करने की तैयारी में है, वहीं रावण दहन कार्यक्रम स्थलों पर अलग से पुलिस बल लगाया जाएगा। इसके अलावा 80 से ज्यादा पेट्रोलिंग टीमें भी तैनात की गई हैं, जो सभी थाना क्षेत्रों के शहरी एवं आउटर इलाकों का भ्रमण पर आपराधिक घटनाओं को रोकने नजर रखेंगी।इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर आसमान से निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा। इन ड्रोन कैमरों से कहां-कहां निगरानी की जाएगी, इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान, रावणभाठा मैदान सहित कई स्थानों पर विजयादशमी के दिन रावण दहन का आयोजन होगा। इसके लिए सभी दशहरा मैदानों में लोगों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी तैयारी में जुट गए हैं। रावण दहन स्थलों में आने-जाने के मार्ग से लेकरकार्यक्रम स्थल पर तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारियों से लेकर जवानों की ड्यूटी की सूची तैयार कर ली गई है।सुरक्षा के पुख्ता इंतजामरायपुर (सिटी) एसपी लखन पतले ने कहा कि 24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव और दुर्गा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। शहर में सुरक्षा के लिए 300 जवान मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा दशहरा उत्सव मैदानों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…