देश-विदेश

UP : बुखार का कहर: दौराला में युवती की मौत, ग्रामीणों में दहशत, डेंगू के आठ मरीज मिले

मेरठ में वायरल और बुखार कहर बरपा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को दौराला के रुहासा गांव में रविवार को बुखार से काजल (18) की मौत हो गई। गांव के ही एक अपंजीकृत चिकित्सक से उसका उपचार चल रहा था।परिजनों के मुताबिक, रविवार को अचानक युवती को उल्टियां होने लगी और उसकी मौत हो गई। वहीं जिले में डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। ये मरीज भूड़भराल, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, मकबरा डिग्गी, मलियाना और पल्हेड़ा के रहने वाले हैं।जिले में अब तक डेंगू के 845 मरीज मिल चुके हैं। देहात में लोग बुखार और डेंगू से मौत का दावा कर रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन्हें डेंगू से मौत होना नहीं मान रहा है।सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि जिन मौतों को डेंगू से होना बताया जा रहा है, उनका ऑडिट कराया जा रहा है। लोग जागरूक रहें। एहतियात बरतें। पानी भरा न रहने दें। पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें। पेंट पहनें। अगर कई दिन बुखार न उतरे तो चिकित्सक को दिखाएं। चकबंदी व कपसाड़ में हो चुकी कई मौतक्षेत्र के लोगों का कहना है कि गांव चकबंदी और कपसाड़ में बुखार से कई लोग जान गंवा चुके हैं। अब रुहासा में भी मौत होने लगी हैं। दोनों गांव के बुखार से पीड़ित मरीज रुहासा में ही उपचार करा रहे हैं। आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था ठप है और कूड़े के ढेर लगे हैं। बुखार के प्रकोप के बावजूद गांव में फॉगिंग तक नहीं कराई गई। सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। गांव में कैंप लगाकर दवाई वितरित की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

9 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

10 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

10 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

10 hours ago