छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग पुलिस ने पेश किया अपना वार्षिक रिपोर्ट

भिलाई अपराधों पर लगाम लगाना और शांति स्थापित करना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। जिले की लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच दुर्ग पुलिस अपने विभिन्न जागरूकता अभियान और कानूनी कार्यवाही से अपराध नियंत्रण करने में सफल हुए है। वर्ष 2022 में भादवि कुल 7411 अपराध पंजीबद्ध हुये, उसकी तुलना में वर्ष 2023 में अब एक जिले में कुल 6555 अपराध पंजीबद्ध हुए, इस प्रकार पूर्व वर्ष की तुलना में घटित अपराधों में 12% की कमी आयी है। इस वर्ष पंजीबद्ध अपराधों में से 83% अपराधों का निराकरण किया जा चुका है, तथा 7% चालान तैयार किया जा चुका है, इस प्रकार कुल 90,% अपराध का निराकरण किया जा चुका है, शेष अपराधों के निराकरण शीघ्र किये जाने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। अपराध और उनका निराकरणसंपत्ति संबंधी अपराध (डकैती, लूट, नकवजनी एवं चोरी) में आरोपियों को पकड़ने तथा 4.16 करोड़ से अधिक राशि की संपत्ति (मशरुका) बरामद करने पुलिस को सफलता मिली है। वर्ष 2022 में 1380 प्रकरण पजीबद्ध हुये है, वर्ष 2023 में 1183 प्रकरण पंजीबद्ध की गई है जिसमें 14% की कमी आयी है।शरीर से संबंधित अपराध (हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण) वर्ष 2022 में 821 प्रकरण पंजीयद्ध हुये है, वर्ष 2023 में 811 प्रकरण पंजीवद्ध की गई है जिसमें 1.21को कमी आयी है। हत्या के कई अनसुलझे मामले जैसे प्रेम प्रसंग में हत्या, आपसी रंजिश में हत्या एवं अपहरण कर ले जाकर हत्या के प्रकरणों को तकनीकी सहायता के माध्यम से सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है।महिला के विरुद्ध अपराध की समीक्षा एवं सतत् मानिटरिंग जिले में गठित महिला अनुसंधान यूनिट द्वारा की जाकर दिये गये निर्देशों के अनुरूप समय सीमा में निराकरण किया जा रहा है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध (बलात्कार, शीलभंग, प्रताड़ना) वर्ष 2022 में 485 प्रकरण पंजीबद्ध हुये है, वर्ष 2023 में 403 प्रकरण पंजीयख की गई है, जिसमें 17% कमी आयी है।ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से इस साल गुम हुये 266 नाबालिगों (बालक/बालिका) में से 147 नाबालिगों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सुपुर्द की गई है. जिसमें कई नाबालिगों को पुलिस टीमें दूसरे राज्य से सकुशल वापस लाई है, गुम बच्चों की बरामदगी 55% रही। इसी प्रकार वर्ष 2023 में गुम हुये 644 महिला एवं पुरुष को पुलिस ने विभिन्न स्थानों से खोजकर उनके अपनों से मिलाया है।चाकूबाजी जैसे घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर सतत् पेट्रोलिंग एवं समय-समय पर आकस्मिक चेकिंग की कार्यवाही करायी गई। वर्ष 2022 आर्म्स एक्ट अंतर्गत 148 प्रकरण पंजीबद्ध की गई है, वर्ष 2023 में 206 प्रकरणों में अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। पूर्व वर्ष के तुलना में वर्ष 2023 में 39% अधिक कार्यवाही हुई है। अवैध शराब एवं मादक पदार्थ में की गई व्यापक कार्यवाही शासन की मंशा अनुरूप जिले में नशे का कारोबार से संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर मादक पदार्थ (गांजा, ब्राउन शुगर एवं नशीली दवाई) एवं अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन करने वाले पर कार्यवाही की गई। वर्ष 2022 में 2567 लीटर अवैध शराब की जप्ती की गई, उसकी तुलना में वर्ष 2023 में 10763 लीटर अवैध शराव की बिक्री/परिवहन करते आबकारी अधिनियम अंतर्गत जप्ती की गई है। थाना अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते ट्रक में 530 पेटी शराब कीमती 52,42,500 रूपये को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। इसी तरह वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत 46 प्रकरणों में 107 कि.ग्रा. गांजा एवं 120 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट में 72 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है, जिसमें 410 कि.ग्रा. गांजा, 233 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 152 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया है। पूर्व वर्ष की तुलना में एनडीपीएस एक्ट में 55% अधिक कार्यवाही परिलक्षित हुई है।

kgnews

Recent Posts

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

50 minutes ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

1 hour ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

1 hour ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

1 hour ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

1 hour ago