दुर्ग/एमपी। दुर्ग जिले से प्रयागराज जा रही बस मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल घटना शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम असवारी तिराहे के पास की है। बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख पुकार मच गई।
राहगीरों की मदद से घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला गया। बस मनीष सर्विस कंपनी की बताई गई है। घायलों के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि इसी जगह पर दो दिन पहले एक और बस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी। ब्यौहारी से शहडोल की ओर आ रही यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई थी। घटनास्थल पर आये दिन हादसे होते रहते है इसके बाद भी परिवहन विभाग की ओर से गति नियंत्रण के लिए कोई भी संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…