छत्तीसगढ़

CG : दूसरे की जमीन को बेचा, 1 करोड़ 30 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार…

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से दूसरे की जमीन को अपना बताकर बिक्री इकरार नामा तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

प्रार्थी मयूर निर्मल पिता कृष्ण कुमार निर्मल उम्र 32 वर्ष निवासी झंडा चौक शिव नगर न्यू चांगोरभाठा थाना डीडी नगर जिला रायपुर के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती की समक्ष शिकायत प्रस्तुत किया था जिसकी जांच पर अनावेदक आशीष बाजपेयी वगैरह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध आदेश प्राप्त होने पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 05/2025 धारा 467 468 420 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 13.02.2023 को अनावेदकगण द्वारा भाटा गांव श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 63 में स्थित भू स्वामी रेखा गोयल की भूमि को खरीदने के नाम पर बिक्री इकरारनामा तैयार कर प्रार्थी व अन्य से उक्त भूमि को बिक्री करने के नाम पर बिक्री इकरारनामा तैयार कर विभिन्न दिनांकों में नगद व चेक के माध्यम से कुल 1 करोड़ 30 लख रुपए बयाना प्राप्त कर आवेदकों के पक्ष में रजिस्ट्री नहीं कर धोखाधड़ी किया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

kgnews

Recent Posts

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

40 minutes ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

50 minutes ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

2 hours ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

2 hours ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

2 hours ago