छत्तीसगढ़

CG : देवर ने सब्बल से किया जानलेवा हमला, भाभी हुई लहूलुहान

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी पर टोनहा जादू का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। देवर ने भाभी से कहा कि तेरे आने से मुझे अपना खेत बेचना पड़ा और मैं गरीब हो गया हूं। फिर उसने सब्बल से सिर पर वार करके उसे लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। तारण बाई बंजारे ने खरोरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई कि वो अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। उसकी करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। सोमवार की रात वह अपने आंगन पर बैठी थी। तभी उसका देवर कुंवर दास बंजारे आया। उसने पीड़िता को टोनही बोलते हुए अश्लील गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी कुंवर और पीड़िता की सास कामीन बाई और ननन्द चंद्रवती बंजारे ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की। इस दौरान दो लोगों ने उसका हाथ पकड़ा और देवर ने सब्बल से मार दिया। जिससे पीड़िता लहूलुहान हो गई। इस मामले में खरोरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करके उन्हें जमानतीय धारा में छोड़ दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

3 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

3 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago