CG : देशी मशरूम खाने से फूड पॉइजनिंग, आधा दर्जन लोग बीमार …
कोण्डागांव। जिले के पलारी गांव में रविवार को एक ही परिवार के आठ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी की तबीयत रात करीब 2 बजे के बाद अचानक बिगड़ गई, जब उन्हें लगातार उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। परिजन सभी को निजी वाहन से जिला अस्पताल कोण्डागांव लेकर पहुंचे, जहां उपचार किया गया। पीडि़तों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, प्रभावित सभी लोग देवांगन परिवार के सदस्य हैं। परिवार ने घर पर फूटू (देशी मशरूम) की सब्जी बनाकर खाई थी, जिसके कुछ घंटे बाद सभी की तबीयत बिगडऩे लगी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का परीक्षण किया। इनमें से गंभीर स्थिति को देखते हुए पांच लोगों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, जबकि अन्य की हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार एवं निगरानी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. ईशा दुग्गड़ ने बताया कि रविवार को पलारी से एक पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा था। सभी ने घर पर बनी फूटू (देशी मशरूम) की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। मरीजों की स्थिति का परीक्षण करने के बाद कुछ लोगों को भर्ती करना पड़ा, जबकि बाकी को ऑब्जर्वेशन और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉ. दुग्गड़ ने आगे बताया कि प्रभावित परिवार ने वही मशरूम की सब्जी अपने पड़ोसियों को भी खाने के लिए दी थी। इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए और वे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है।
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…
इंदौर सुबह मुंबई में शुरू हुई मूसलाधार बारिश और आसमान में छाए घने काले बादलों…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…
भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…
बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…