छत्तीसगढ़

CG : दो स्ट्रीट डॉग की संदिग्ध मौत ने मचाया बवाल

बिलासपुर। बिलासपुर में दो स्ट्रीट डॉग की संदिग्ध मौत को लेकर बवाल मच गया। पशु प्रेमियों का आरोप है कि कालोनी के लोगों ने कुत्तों को जहर देकर मार दिया है। मामला थाना पहुंचने पर पुलिस ने कुत्तों का पोस्टमार्टम कराया है। इसके साथ ही जांच के लिए सीसीटीवी वीडियो भी खंगाल रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। अज्ञेय नगर कॉलोनी में रहने वाले पशु प्रेमी स्ट्रीट डॉग की देखभाल करते हैं। उन्हें फीडिंग तक कराते हैं। तो वही कुछ लोग उन्हें कॉलोनी से बाहर करना चाहते हैं। इसके चलते उनका अलग-अलग गुट बन गया है। जिसके चलते आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। कॉलोनी के लोगों का विवाद 16 नवंबर को दो स्ट्रीट डॉग की संदिग्ध मौत के बाद फिर से शुरू हो गया है। पशु प्रेमियों का आरोप है कि कुत्तों को जहर देकर मारा गया है।

आरोप है कि एक दिन पहले हुए विवाद के बाद किसी ने कुत्तों को जहर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पशु प्रेमियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों डॉग का पोस्टमार्टम कराया है। जिसकी रिपोर्ट 20 नवंबर तक देने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने विवाद के बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी वीडियो की जांच की, जिसमें पुलिस को घटना के एक दिन पहले दोनों डॉग कॉलोनी में घूमते नजर आ रहे हैं। टीआई प्रदीप आर्या का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही डॉग के मौत के कारणों का पता चल सकेगा। दरअसल, कॉलोनी में चार साल से स्ट्रीट डॉग का विरोध चल रहा है। कालोनी के कुछ लोगों का कहना है कि स्ट्रीट डॉग से बच्चों को खतरा बना रहता है। इसके कारण कॉलोनी के बच्चों को खेलने में दिक्कत होती है। जिसके कारण वो लोग स्ट्रीट डॉग को कॉलोनी से बाहर कराने का प्रयास करते रहे हैं। वहीं, कालोनी के पशु प्रेमी उनकी सुरक्षा के लिए खड़े रहते हैं। यही वजह है कि उनके बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है।

kgnews

Recent Posts

CG : वायरल फीवर से 2 हजार लोग ग्रसित, बिलासपुर सिम्स के आंकड़े …

CG : वायरल फीवर से 2 हजार लोग ग्रसित, बिलासपुर सिम्स के आंकड़े …

बिलासपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब सेहत पर भी इसका असर पड…

2 minutes ago
CG : हार्वेस्टर चालक से लूट, कम उम्र के लड़कों का गैंग पकड़ाया …

CG : हार्वेस्टर चालक से लूट, कम उम्र के लड़कों का गैंग पकड़ाया …

बिलासपुर। मोपका बायपास में सेंदरी के पास हार्वेस्टर चालक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल…

8 minutes ago
CG : कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड, जेल से छूटकर आया था कुछ दिन पहले ही …

CG : कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड, जेल से छूटकर आया था कुछ दिन पहले ही …

कांकेर। शहर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने आत्मघाती कदम उठा लिया है. संजय…

18 minutes ago
CG : मिवान मोनेट स्टील प्लांट में बायलर फटा …

CG : मिवान मोनेट स्टील प्लांट में बायलर फटा …

रायपुर। आरंग स्थित मिवान (मोनेट) स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। जहां बायलर फटने से…

25 minutes ago
CG : 5 जून को रायपुर में रोजगार मेला, नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर …

CG : 5 जून को रायपुर में रोजगार मेला, नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर …

रायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले…

30 minutes ago
मोहन यादव सरकार में बड़ा फेरबदल तय! 5-6 मंत्रियों की छुट्टी, कई नए चेहरों की होगी एंट्री

मोहन यादव सरकार में बड़ा फेरबदल तय! 5-6 मंत्रियों की छुट्टी, कई नए चेहरों की होगी एंट्री

भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिल्ली दौरों और केंद्रीय नेतृत्व से लगातार मुलाकातों के बाद…

34 minutes ago