छत्तीसगढ़

CG: धमतरी जिले के दो हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला अपना पक्का आवास

धमतरी । हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपना ही रह जाता है।

ऐसे में उनके सपने साकार प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है।

            प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् धमतरी जिले के हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। इनमें दिसम्बर 2023 से 23 सितम्बर 2024 तक कुल दो हजार 132 हितग्राहियों का आवास निर्माण कराया जा चुका है।

ऐसी ही एक कहानी धमतरी जिले के जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम पंचायत बरारी की हितग्राही सुखबती की, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कमार से हैं।

ये जनजाति ज्यादातर जंगलो में पेड़, पत्ते एवं छाल से झोपड़ी बनाकर निवास करते थे, जिन्हें बरसात के मौसम में टपकते छत एवं सांप-बिच्छू की समस्या रहती थी। जिसके कारण उन्हें जीवन-यापन करना एक चुनौती थी।

इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से विशेष पिछड़ी जनजाति कमार के सपने भी पूरे हो रहे हैं।

हितग्राही ने पक्का मकान मिलने से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि सुखबती बोलने और सुनने में भी कमजोर है, उनकी पोती कहतीं हैं कि दादी को मिले इस पक्के आवास में वे पूरे परिवार के साथ सुख-चैन से रहते हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : बहू सुसाइड, दहेज़ लोभी ससुराल वाले गिरफ्तार …

CG : बहू सुसाइड, दहेज़ लोभी ससुराल वाले गिरफ्तार …

दुर्ग। जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने…

2 minutes ago
CG : लोकल ट्रेनें रिस्टोर, रायपुर बिलासपुर और कोरबा के यात्रियों को राहत …

CG : लोकल ट्रेनें रिस्टोर, रायपुर बिलासपुर और कोरबा के यात्रियों को राहत …

रायपुर। रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग हेतु…

9 minutes ago
स्थानांतरण के खेल में मचा भूचाल, इस खेल का कौन है जिम्मेदार ?

स्थानांतरण के खेल में मचा भूचाल, इस खेल का कौन है जिम्मेदार ?

स्थानांतरण के खेल में मचा भूचाल, इस खेल का कौन है जिम्मेदार ?   बड़वानी …

16 minutes ago
राजनांदगांव : शिवनाथ सद्‍भावना समिति का गठन 2 साल तक करेगी कार्यों की निगरानी…

राजनांदगांव : शिवनाथ सद्‍भावना समिति का गठन 2 साल तक करेगी कार्यों की निगरानी…

राजनांदगांव , कंचन बाग स्थित शिवनाथ कॉलोनी फेस-2 एवं 3 के समग्र विकास, स्वच्छता, सुरक्षा…

22 minutes ago
CG : उफान नाला पार करते समय बहा बाइक सवार, मौत …

CG : उफान नाला पार करते समय बहा बाइक सवार, मौत …

कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार…

22 minutes ago
डॉ. हेडगेवार ने समाज को दिया समानता और समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. हेडगेवार ने समाज को दिया समानता और समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…

25 minutes ago