छत्तीसगढ़

CG : धरमजयगढ़ में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ …

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने आज धरमजयगढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, स्वास्थ्य, आजीविका, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम नवागांव में मनरेगा अंतर्गत “मोर गांव-मोर पानी महाअभियान” एवं “नवा तरिया आय के जरिया” थीम पर विकसित मॉडल नवा तरिया का निरीक्षण करते हुए सीईओ श्री पठारे ने इसकी उपयोगिता, रोजगार सृजन तथा मजदूरों के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य जल संरक्षण, भूजल संवर्धन और सिंचाई सुविधा बढ़ाने के साथ ग्रामीणों की आय में वृद्धि और स्थानीय रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जिला पंचायत सीईओ ने नवागांव में ही मनरेगा के तहत किए गए वृक्षारोपण कार्यों का अवलोकन करते हुए पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पुरुंगा में निर्माणाधीन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्र के प्रारंभ होने से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय, डिजिटल और वित्तीय सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी और समय व संसाधनों की बचत होगी।

जिला पंचायत सीईओ ने पुरुंगा स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण व्यवस्था, टीकाकरण कार्यक्रम तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी रजिस्टर, टीकाकरण अभिलेख एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। ग्राम आमापाली में निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का अवलोकन किया। संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम शाहपुर में आजीविका डबरी के तहत संचालित मछली पालन एवं बत्तख पालन गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए समूहों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए विविध आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

जिला पंचायत सीईओ ने लक्ष्मीपुर स्थित फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का निरीक्षण करते हुए इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्लांट में सेफ्टी टैंकों से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से उपचार कर जैविक खाद और सिंचाई योग्य जल तैयार किया जाता है। यह व्यवस्था स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। प्रज्ञा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का अवलोकन करते हुए सीईओ ने समूह की कार्यप्रणाली की सराहना की। यहां विभिन्न ग्राम पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक कचरे का पृथक्करण एवं प्रसंस्करण कर पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाता है। प्रसंस्कृत प्लास्टिक का उपयोग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य विकास कार्यों में किया जा रहा है। दौरे के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप संचालक नीलाराम पटेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश पटेल, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मदनलाल साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

3 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

3 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

3 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

3 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

4 hours ago