छत्तीसगढ़

CG : धरसीवां में स्वच्छता अभियान पर विवाद, महिला पंच से मारपीट …

धरसीवां। रायपुर जिले के धरसीवां ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान को लेकर एक विवादित घटना सामने आई है, जिसमें वार्ड क्रमांक-2 की आदिवासी महिला पंच मानकी नेताम के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला पंच मानकी नेताम ने अपने वार्ड में लोगों से घरों का गंदा पानी सड़क पर नहीं बहाने की अपील की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी गुड्डा और उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मानकी नेताम मजदूरी का कार्य कर रही थीं, तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सीसीटीवी फुटेज में मारपीट की पूरी घटना रिकॉर्ड होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी इस घटना की चर्चा तेज हो गई है। धरसीवां थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि पीड़ित महिला पंच की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं ग्राम पंचायत सरपंच साहिल खान ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब स्वच्छता जैसे अभियान को आगे बढ़ाने वाले जनप्रतिनिधियों के साथ ही इस तरह की घटनाएं होंगी, तो अभियान का उद्देश्य प्रभावित होगा। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

5 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

7 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

8 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

8 hours ago