बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में सरकार अब धान खरीदी शुरू करने वाली है. इससे पहले ही धान के बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं. इसी बीच वाड्रफनगर के रघुनाथनगर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से धान परिवहन किया जा रहा था, जिसपर पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 56 बोरी धान को जब्त कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (क्रमांक CG 15 DB 7176) उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से 56 बोरी धान लेकर आ रही थी. कलेक्टर के निर्देश के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई और पिकअप वाहन को सीज किया गया है. जब्त की गई गाड़ी और धान को थाने में सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि आगे की जांच अभी जारी है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश को नशा मुक्त करने के उद्देश्य…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को तकनीकी विकास, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में उत्पन्न…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…
रायपुर सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…