छत्तीसगढ़

CG : नगरी ब्लॉक के युवाओं को अग्निवीर भर्ती की तैयारी में मिला जिला प्रशासन का सशक्त संबल

धमतरी, धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क फिजिकल एवं मेडिकल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 8:00 बजे तक ग्राम डमका डीह खेल मैदान, नगरी में संचालित होगा।
  इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड नगरी एवं आसपास के वे सभी अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, साथ ही वे युवा भी लाभ ले सकते हैं जो भविष्य में अग्निवीर भर्ती की तैयारी करना चाहते हैं। आगामी जनवरी माह में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को ध्यान में रखते हुए यह पहल युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से की गई है।
प्रशिक्षण का संचालन सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मोहर लाल पटेल के साथ-साथ अनुभवी व्यायाम शिक्षकों खेमराज साहू, अशोक गजबल्ला एवं कमलेश साहू द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से पुरुष अभ्यर्थियों को अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर एवं ट्रेड्समैन भर्ती से संबंधित शारीरिक दक्षता, मेडिकल परीक्षण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय कॉलेज नगरी में आयोजित सेमिनार के दौरान युवाओं द्वारा लगातार फिजिकल प्रशिक्षण की मांग की जा रही थी। युवाओं की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए माननीय जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
प्रशिक्षण हेतु नोडल अधिकारी के रूप में रोहित बोरझा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नगरी तथा सहायक नोडल अधिकारी के रूप में के.आर. साहू, बीईओ नगरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी एवं अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवा अधिक से अधिक संख्या में इस निःशुल्क प्रशिक्षण में सहभागिता करें, ताकि आगामी अग्निवीर भर्ती में ब्लॉक एवं जिले का सफलता प्रतिशत और अधिक बढ़ाया जा सके।

kgnews

Recent Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न

जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की…

49 minutes ago
परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

11 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

11 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

11 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

11 hours ago